फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या योग दिवस से पहले जारी हो सकती है 20वीं किस्त या बाद में? यहां जानें किसान

Sat, 07 Jun 2025 10:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan 20th Installment Date Release: पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब योजना से जुड़े किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। आप यहां जान सकते हैं ये किस्त कब तक जारी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aayegi: किसान अपने खेत में दिन-रात मेहनत करता है। बारिश हो या फिर तेज धूप हो, लेकिन अपनी फसल को उगाने के लिए वो कुछ नहीं देखता और तब जाकर कहीं उसकी लहलहाती हुई फसल हो पाती है। पर किसान का काम यहीं खत्म नहीं होता, क्योंकि इसके बाद फसल को बाजार में बेकना भी होता है। पर कई बार किसान को उतने पैसे नहीं मिल पाते जितने उसने फसल को उगाने में खर्च किए होते हैं। ऐसे ही किसान जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और खेती करते हैं उनकी मदद के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। 

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: अगर की ये एक गलती तो किस्त के नाम पर खाते से निकल जाएंगे पैसे, किसान रखें इन बातों का ध्यान

इसी क्रम में एक योजना भी है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ा जाता है और सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक 19 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 20वीं किस्त की है। तो क्या ये किस्त योग दिवस से पहले जारी हो सकती है या बाद में? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 20वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है। किसान आगे इस बार में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये काम जरूर करवा लें किसान:-

पहला काम
  • अगर आप इस योजना से जुड़े हैं तो आधार लिंकिंग का काम जरूर करवा लें। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाना है और अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना है। इसके अलावा आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी चालू करवाना है, क्योंकि सरकारी डीबीटी के माध्यम से ही पैसे भेजती है। इसलिए इसे ऑन जरूर करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
  • आपको दूसरा काम करवाना है ई-केवाईसी का। जितने भी किसान इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन सभी को ये काम करवाना अनिवार्य होता है और जो इसे नहीं करवाता है उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या आधिकारिक एप या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी जरूरी करवा लें।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Freepik
तीसरा काम
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको 20वीं किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए आपको भू-सत्यापन करवाना होता है। इसमें चेक किया जाता है कि किसान के पास खेतीहर भूमि है भी या नहीं। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें, ताकि आपकी किस्त न अटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : AdobeStock
कब आ सकती है किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है और योजना से जुड़े किसानों को इसका बेसब्री से इंतजार है। नियमों के तहत योजना की हर किस्त 4 महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 17वीं किस्त जून 2024 में, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में और 19वीं किस्त फरवरी 2025 में। ठीक इसी तरह 20वीं किस्त का समय जून में हो रहा है। वहीं, माना जा रहा है कि योग दिवस के बाद ही ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें