फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: देशभर के किसानों के बैंक खाते में इस दिन आएंगे 2 हजार रुपये, पर ये 3 काम करवाने होंगे जरूरी

Fri, 31 Jan 2025 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जो किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं उन्हें 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ काम करवाने होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist: देश के अन्नदाता की मदद करने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ देने का प्रावधान है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत सिर्फ किसानों को लाभ देने का प्रावधान है और वे भी उन किसानों को जो इस योजना के लिए पात्र हैं।

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। ठीक ऐसे ही इस बार 19वीं किस्त जारी होगी, लेकिन इस किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिल पाएगा जो अगली स्लाइड्स में बताए गए कामों को करवा लेंगे। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या हैं जो किसानों को करवाने जरूरी हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : PTI
कब आ रही है 19वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के भागलपुर का दौरा संभावित है। इस दौरान किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
किस्त चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें:- 

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप डीबीटी के ऑप्शन को ऑन करवा लें। सरकार डीबीटी के जरिए ही किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है, लेकिन अगर आपके बैंक खाते में ये ऑन नहीं होगा तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को जरूर करवा लें।

4 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी का काम ध्यान से करवा लें। अगर आपका ये काम अधूरा रहता है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या योजना के आधिकारिक पोर्टल Pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को 19वीं किस्त कब मिल सकती है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा काम
  • किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़े किसानों को भू-सत्यापन भी करवाना अनिवार्य होता है। इसमें लाभार्थी की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है जिसमें दस्तावेज चेक किए जाते हैं। इस काम को भी ध्यान से करवा लें। इसके अलावा लाभार्थियों को आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है जिसमें आपको अपने बैंक खाते से अपना आधार कार्ड लिंक करवाना होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें