फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Nidhi: 19वीं किस्त जारी होने से पहले जरूर करवा लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2 हजार रुपये

Fri, 20 Dec 2024 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Freepik
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Kist Date: भारत सरकार की कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिया जाता है। सरकार लाभार्थियों को जो पैसे देती है उसे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेज देती है। अगर आप भी किसी योजना से जुड़ते हैं तो उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं जिसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इसी क्रम में इस बार किसानों को 19वीं किस्त मिलती है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ कामों को पूरा करवा लें जो किस्त लेने के लिए बेहद जरूरी हैं। अगर आप इन कामों को नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं जिन्हें लाभार्थियों को करवाना जरूरी है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी है और हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त के चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 19वीं किस्त जनवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Freepik
किस्त चाहिए तो इन कामों को करवाना है जरूरी:-

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिले, तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि आप भू-सत्यापन का काम करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें किसान की जमीन का वेरिफिकेशन होता है जिसे करवाना जरूरी है।

4 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
  • योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप इस काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं, लेकिन जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
19वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये भी हैं कुछ काम:-
  • अगर आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक जाकर इस काम को करवा लें
  • अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में अपने बैंक की ब्रांच से इस ऑप्शन को खुलवा लें
  • बैंक खाते की जानकारी और आधार नंबर गलत न हो, साथ ही आवेदन फॉर्म में भी गलती न हो आदि। ऐसा होने पर भी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें