फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आ सकती है 12वीं किस्त, जानें कैसे लिस्ट में चेक कर सकते हैं अपना नाम

Mon, 03 Oct 2022 10:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
PM Kisan Yojana 12th Installment: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें हों, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार शिक्षा से लेकर आर्थिक लाभ देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा गरीब किसानों के लिए चलाया जाता है। इसमें सालाना कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। अब तक 11 किस्त जारी हो चुकी है, और सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन इससे पहले आप चाहें तो अपना स्टेटस देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे देखने के तरीके के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : Istock
पहले जान लें कब आ सकती है 12वीं किस्त
  • दरअसल, 12वीं किस्त को लेकर अब तक सरकार की तरफ से कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं किस्त अक्तूबर महीने के किसी भी दिन जारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
स्टेटस चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।

4 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब यहां पर दिए हुए ‘किसान कॉर्नर’ वाले विकल्प पर क्लिक करें। फिर बेनेफिशियरी स्टेटस पर भी क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त - फोटो : istock
स्टेप 3 
  • इस नए पेज पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और 10 अंकों के मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। फिर आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें