अगर आपका भी पीएम जनधन योजना के तहत खाता खुला है, तो आपके लिए काम की खबर है। प्रधानमंत्री जनधन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत भारत का कोई भी नागरिक जीरो बैलेंस पर खाता खुलवा सकता है। जनधन योजना के तहत खाताधारकों को सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। सबसे अच्छी बात ये है की जनधन खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई सीमा नहीं है। इस बीच जनधन खाताधारकों के लिए सरकार ने एक आदेश जारी किया है। सरकार ने सभी जनधन खाताधारकों को अपने अकाउंट से आधार लिंक कराने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर आपको 1 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे 1 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान होगा और जनधन खाते से आधार लिंक करने का तरीका क्या है...