PM Jan Dhan Yojana Overdraft Facility: हम में से ज्यादातर लोगों का बैंकों में सेविंग अकाउंट है। आज के समय बैंक अकाउंट का होना बहुत जरूरी है। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से लेकर कई दूसरे कामों में बैंक अकाउंट इस्तेमाल में आता है। भारत सरकार भी देश के गरीब और सीमांत इलाके में रहने वाले लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना का संचालन कर रही है। जनधन योजना के तहत आप बैंकों में अपना जीरो बैलेंस पर आसानी से खाता खुलवा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जनधन योजना के तहत बैंकों में खाता खुलवाने पर आपको कई तरह की विशेष सुविधाएं मिलती हैं। इसमें आपको इंश्योरेंस का बेनिफिट भी मिलता है। वहीं क्या आपको पता है कि जनधन योजना के तहत आपको 10 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
PM Jan Dhan Yojana
- फोटो : iStock
अगर आपके जनधन अकाउंट में जीरो बैलेंस है। ऐसे में आपको दस हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है। इसे कम वक्त के लिए लोन की सुविधा के रूप में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
PM Jan Dhan Yojana
- फोटो : iStock
हालांकि, ओवरड्राफ्ट की सुविधा उठाने के लिए आपका जनधन अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए। अगर आपका जनधन अकाउंट 6 महीने पुराना नहीं है। इस स्थिति में आपको 2 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलेगी।
4 of 5
PM Jan Dhan Yojana
- फोटो : iStock
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत साल 2014 में की थी। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और सीमांत इलाके में रह रहे गरीब लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना है। अब तक देश भर में करोड़ों लोग जनधन योजना के तहत अपना खाता खुलवा चुके हैं।
आप किसी भी बैंक में विजिट करके अपना जनधन बैंक अकाउंट आसानी से खुलवा सकते हैं। जनधन योजना में खाता खुलवाने पर आपको मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। जनधन योजना में अपना अकाउंट खुलवाने पर आपको 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है।