फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Jan Dhan Yojana: ऐसे करें अपने जन धन खाते को आधार कार्ड से लिंक, वरना नहीं मिलेगा 1.30 लाख रुपये का लाभ

Sat, 26 Mar 2022 12:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
How to link Aadhaar with Jan Dhan account - फोटो : istock
भारत में एक बड़ी आबादी का जनधन योजना में खाता है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य देश के गरीब और सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। इस योजना का मकसद ग्रामीण और सीमांत इलाकों तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना में अपना खाता खुलवा सकें। ज्यादा लोगों के पास जनधन खाता होने से सरकार सीधे योजना का लाभ लोगों के अकाउंट में भेज सकेगी। ऐसे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और लेनदेन की प्रक्रिया में एक पारदर्शिता देखने को मिलेगी। आज भारत में कई लोगों ने अपना जनधन योजना में खाता खुलवा रखा है। सरकार द्वारा जनधन खाताधारकों को कई दूसरे लाभ भी दिए जाते हैं। इसके अंतर्गत जनधन अकाउंट होल्डर्स को 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलता है। अगर किसी जनधन खाताधारक की एक्सीडेंट में मृत्यु होती है। इस स्थिति में सरकार उसके परिवार के सदस्यों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देती है।
विज्ञापन

2 of 7
How to link Aadhaar with Jan Dhan account - फोटो : iStock
इसके अलावा खाताधारकों को जनरल इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। जनधन योजना में खाता खुलवाने पर खाताधारक को कुल 1.3 लाख रुपये का फायदा मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 7
How to link Aadhaar with Jan Dhan account - फोटो : i stock
ऐसे में अगर आप योजना के अंतर्गत इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपने जनधन खाते से आधार कार्ड को लिंक करा लेना चाहिए। इन दिनों कई जरूरी दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है।

4 of 7
How to link Aadhaar with Jan Dhan account - फोटो : i stock
इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को जनधन योजना के साथ लिंक कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

5 of 7
How to link Aadhaar with Jan Dhan account - फोटो : Social Media
अपने जनधन खाते को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आपको अपने आधार कार्ड और पासबुक की कॉपी को बैंक में लेकर जाना है। उसके बाद आपको बैंक में आधार से बैंक अकाउंट को लिंक करने का फॉर्म भरना है।
विज्ञापन

6 of 7
How to link Aadhaar with Jan Dhan account - फोटो : Istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपके आधार कार्ड को जनधन बैंक खाते से लिंक कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ SBI और कई दूसरे बैंक अपने ग्राहकों को मैसेज के जरिए भी बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की सुविधा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
How to link Aadhaar with Jan Dhan account - फोटो : Istock
मैसेज की मदद से बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। मैसेज के जरिए अपने आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए आपको UID
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें