फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की सब्सिडी का आ गया पैसा, फटाफट चेक करें स्टेटस, ये रहा आसान तरीका

Sun, 20 Feb 2022 03:18 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम आवास योजना की सब्सिडी का आ गया पैसा - फोटो : iStock
सरकार की ओर से देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई प्रकार की स्कीम चलाई जा रही है। उन्हीं में से एक है पीएम आवास योजना, जिसके तहत जरूरतमंदों लोगों को घरों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही इस योजना के तहत सब्सिडी की सुविधा भी दी जाती है। अगर आपने भी पीएम आवास योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, योजना के तहत सब्सिडी का पैसा आ गया है। इस योजना के तहत 2.67 लाख रुपये की सब्सिडी लेने के लिए आवेदन करने वाले चेक कर लें कि आपके खाते में सब्सिडी का पैसा आया या नहीं। वहीं अगर आपने अब तक सब्सिडी के लिए अप्लाई नहीं किया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीएम आवास योजना में आवेदन करने के लिए आप पीएम आवास योजना के एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसपर सभी डिटेल्स भरकर अप्लाई कर सकते हैं। ये एप आपको गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम आवास योजना की सब्सिडी का आ गया पैसा - फोटो : iStock
  • सरकार की ओर से इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाता है, जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होती है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ये सब्सिडी दी जाती है। वहीं 3 से 6 लाख के बीच आय वाले लोगों को निम्न आय वर्ग वाले भाग में रखा गया है। जबकि, जिन लोगों की आय 6 से 12 लाख है उनको मध्यम वर्ग में रखा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम आवास योजना की सब्सिडी का आ गया पैसा - फोटो : iStock
कैसे चेक करें स्टेटस-
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर आपको 'Search Beneficiary' पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 'Search By Name' पर क्लिक करें। अब यहां पर अपना नाम और डिटेल्स फिल कर दें।

4 of 5
पीएम आवास योजना की सब्सिडी का आ गया पैसा - फोटो : iStock
  • ऐसा करते ही आपके नाम की डिटेल्स आ जाएगी। यहां पर एक लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम आवास योजना की सब्सिडी का आ गया पैसा - फोटो : i stock
केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था, जिसके तहत सरकार की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर दिए जाते हैं। दरअसल, सरकार का लक्ष्य साल 2022 तक झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को घर मुहैया कराना है। इसके अलावा सरकार लोन और सब्सिडी की सुविधा भी दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें