फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: किन लोगों को नहीं मिलता पीएम आवास योजना का लाभ? जानें क्या हैं कारण

Tue, 09 Jul 2024 12:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन लोग पीएम आवास योजना के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Awas Yojana Eligibility List: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। हर साल इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं ताकि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, सब्सिडी देने, आर्थिक लाभ देने जैसी कई तरह की अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को उनका पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। दरअसल, इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री आवास योजना, लेकिन क्या आप जानते हैं इस योजना के अंतर्गत कई लोग ऐसे हैं जो लाभ नहीं ले सकते हैं? और इसका कारण है उनका योजना के लिए पात्र न होना। तो चलिए जानते हैं कौन लोग योजना के लिए पात्र नहीं हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कौन लोग पीएम आवास योजना के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : istock
पहले ये बात जान लें:-
  • जैसा कि पीएम आवास योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पक्के घर बनाने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। ऐसे में जो लोग आवेदन करें उनका भारत का नागरिक होना अनिवार्य है
  • साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 साल होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
कौन लोग पीएम आवास योजना के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : istock
ये लोग नहीं हैं इस योजना के लिए पात्र:-

जहां एक तरफ वे लोग हैं जो पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर बनवाने के लिए पात्र हैं और दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो योजना के लिए पात्र नहीं हैं। जो लोग अपात्र हैं, उनके बारे में आप नीचे दी गई सूची में जान सकते हैं...
 
  • जिनकी सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा हो 
  • जो लोग टैक्स भरते हैं 

4 of 5
कौन लोग पीएम आवास योजना के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : istock
  • जो किसी कंपनी का मालिक है या खुद का कोई बिजनेस करता है
  • जिसका पहले से शहरी या ग्रामीण इलाके में पक्का मकान हो
  • जिनकी सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन लोग पीएम आवास योजना के लिए पात्र नहीं हैं? - फोटो : istock
ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से:-

पीएम आवास योजना के लिए जो लोग पात्र हैं उनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं...
 
  • जो बीपीएल कार्ड धारक हैं
  • जिनके पास आवासीय इकाई नहीं है
  • जिन लोगों की आय निम्न आय है वे भी योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें