फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, तो जान लें ये बातें, वरना नहीं मिलेगा लाभ

Thu, 17 Nov 2022 03:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : Istock
PM Awas Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जिनके पास खुद का मकान नहीं है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर इन लोगों को किराये के घरों, कच्चे मकान या किन्हीं दूसरी जगहों पर रहना पड़ता है। देश के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। योजना के अंतर्गत सरकार उन लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिनके पास कच्चे मकान है। देशभर में बड़े पैमाने पर लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता क्या है -
विज्ञापन

2 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को मकान बनाने के लिए पैसे आवंटित किए जाते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों की लिस्ट जारी की जाती है। लिस्ट तैयार होने के बाद आवेदक की जांच की जाती है। उसके बाद ही आवेदक को मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वह व्यक्ति नहीं उठा सकता है, जिसके पास मोटर युक्त वाहन, दुपहिया या तिपहिया वाहन है। अगर आपके पास ये वाहन हैं। इस स्थिति में आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा 

4 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
इसके अलावा अगर आपके परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी करता है। इस स्थिति में आप प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। वहीं जिन लोगों के पास फ्रिज, लैंडलाइन कनेक्शन या ढाई एकड़ या उससे ज्यादा जमीन है। इस स्थिति में उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Awas Yojana - फोटो : i stock
वहीं अगर किसी व्यक्ति के पास 50 हजार या उससे अधिक का किसान क्रेडिट कार्ड है। इस स्थिति में उस व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप पीएम आवास योजना में आवेदन करने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको इस बारे में पहले जान लेना चाहिए।  

LPG Gas Cylinder: अब नहीं हो पाएगी गैस की चोरी, सरकार उठाने जा रही यह बड़ा कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें