Train Ticket Refund: जब भी हम किसी सफर पर जाते हैं, तो ऐसे वाहन से जाना पसंद करते हैं जिससे हमारी यात्रा कम समय में और आरामदायक तरीके से पूरी हो जाए। ऐसे में ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराना पड़ता है, लेकिन कई रूट पर ट्रेन की कंफर्म टिकट मिल पाए ये बेहद मुश्किल है। खैर आजकल लोग ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं, ताकि उन्हें कंफर्म टिकट मिल जाए और टिकट काउंटर की भीड़ से वो बच सके। वहीं, कई मर्तबा लोगों को किन्हीं कारणों से अपना ट्रेन टिकट कैंसिल करवाना पड़ता है। लेकिन टिकट कै पैसे रिफंड आने में कुछ दिनों का वक्त लग जाता है, जिसके कारण लोगों को दिक्कत होती है। लेकिन अगर आप चाहें तो एक तरीका है जिससे आपको टिकट कैंसिल कराने पर पैसे तुरंत रिफंड मिल जाए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...