फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: आयुष्मान कार्डधारक किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें

Thu, 08 Feb 2024 12:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान भारत योजना का फायदा। - फोटो : istock
Ayushman Bharat Yojana: अगर आप देखेंगे तो आज भी एक बड़ा तबका ऐसा है, जिसके पास अपने या अपने परिवार के इलाज के लिए पैसे नहीं होते। ऐसे में कोई बड़ी बीमारी होने पर इन लोगों को खासी दिक्कतें होती हैं और कई बार तो बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने के कारण ऐसे लोगों का निधन तक हो जाता है। इसलिए ही भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत मुफ्त में इलाज किया जाता है। इसके लिए बस आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, लेकिन देखने में आता है कि कार्ड बनने के बाद भी लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या वो किसी भी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान भारत योजना का फायदा। - फोटो : istock
  • दरअसल, इस आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं और इसके बाद कार्डधारक अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है और मरीज को एक भी रुपया नहीं देना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान भारत योजना का फायदा। - फोटो : Istock
कहां करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
  • वहीं, बात अगर मुफ्त इलाज की करें, तो नियमों के तहत कार्डधारक किसी भी अस्पताल में जाकर मुफ्त इलाज नहीं करवा सकता है। इसके लिए आपको योजना के अंतर्गत लिस्ट किए गए अस्पताल में ही जाना होता है।

4 of 5
आयुष्मान भारत योजना का फायदा। - फोटो : istock
  • सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई अस्पतालों को सूचीबद्ध किया है। इन अस्पतालों में जाकर कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। आप इन अस्पतालों की सूची आधकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान भारत योजना का फायदा। - फोटो : istock
ऐसे ढूंढ सकते हैं अस्पताल:-
  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां जाकर 'फाइंड अस्पताल' पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको राज्य, जिला, अस्पताल का प्राकर जैसी सारी चीजें भरकर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके सामने वो अस्पताल आ जाएगा, जहां आप आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें