फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phone Charging: क्या 100% चार्ज के बाद फोन फट सकता है? जानिए रातभर चार्जिंग की पूरी सच्चाई

Wed, 19 Aug 2026 04:37 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Phone Charging: रातभर फोन को चार्ज पर लगाकर सोने से आमतौर पर कोई बड़ा खतरा नहीं होता, क्योंकि आज के स्मार्टफोन ओवरचार्जिंग से बचने के लिए खुद चार्जिंग नियंत्रित करते हैं। हालांकि, फोन को रोजाना लंबे समय तक 100 प्रतिशत पर रखने और ज्यादा गर्म होने से बैटरी की उम्र पर असर पड़ सकता है। कुछ आसान सावधानियां अपनाकर बैटरी को लंबे समय तक बेहतर रखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
रातभर फोन चार्ज करना सही या गलत? - फोटो : AI

आजकल स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है। फोन की बैटरी खत्म न हो, इसके लिए बहुत से लोग रात में सोने से पहले उसे चार्जिंग पर लगा देते हैं और सुबह उठकर निकालते हैं। ऐसे में एक सवाल अक्सर मन में आता है कि फोन 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद भी अगर प्लग इन रहे तो क्या बैटरी खराब हो जाती है? तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन फुली चार्ज होने के बाद भी अगर आप उसे चार्ज से नहीं निकालते हैं तो क्या होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सिग्नल न आने पर ये 5 स्टेप्स अपनाएं - फोटो : AI
स्मार्टफोन में होती है ऐसी तकनीक
सीधी बात यह है कि कभी-कभार रातभर फोन चार्ज पर लगा रहने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होता। आज के स्मार्टफोन में ऐसी तकनीक होती है, जो बैटरी को ओवरचार्ज होने से बचाती है। जैसे ही बैटरी 100 प्रतिशत तक पहुंचती है, फोन का चार्जिंग सिस्टम पावर इनपुट को नियंत्रित कर देता है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से ही थोड़ी बिजली ली जाती है ताकि बैकग्राउंड में चल रहे काम या नोटिफिकेशन से हुई मामूली बैटरी खपत पूरी हो सके।
विज्ञापन

3 of 5
Phone Charger - फोटो : Freepik
बैटरी के लिए नहीं है अच्छा
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रोजाना फोन को लंबे समय तक 100 प्रतिशत पर चार्जिंग में लगाए रखना बैटरी के लिए बिल्कुल अच्छा है। बैटरी को लंबे समय तक पूरी तरह चार्ज रखने से उस पर वोल्टेज का दबाव पड़ता है। इससे समय के साथ बैटरी की क्षमता कम होने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। 

4 of 5
Phone Charger - फोटो : Adobe Stock

फोन के गर्म होने से क्या होता है?
अगर फोन चार्जिंग के दौरान गर्म भी होता है तो यह असर और बढ़ सकता है। यही वजह है कि आजकल कई स्मार्टफोन में बैटरी बचाने के लिए खास फीचर दिए जाते हैं। आईफोन में ऑप्टिमाइज्ड बैटरी चार्जिंग और सैमसंग व गूगल के फोन में अडेप्टिव चार्जिंग जैसे फीचर चार्जिंग को अपने आप नियंत्रित करते हैं। कई एंड्रॉयड फोन में 80 या 85 प्रतिशत पर चार्जिंग रोकने का विकल्प भी मिलता है। फोन में तापमान बढ़ने पर चार्जिंग धीमी या बंद करने की व्यवस्था भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Phone Charger - फोटो : अमर उजाला
100 प्रतिशत तक न करें चार्ज
अगर आप बैटरी को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखना चाहते हैं तो कोशिश करें कि इसे बार-बार बहुत कम या 100 प्रतिशत तक न ले जाएं। 20 से 80-90 प्रतिशत के बीच चार्ज रखना बेहतर माना जाता है। साथ ही फोन को चार्ज करते समय कंबल या गद्दे के नीचे रखने से बचें। उसे किसी सख्त और ठंडी जगह पर रखें और अच्छी क्वालिटी के चार्जर का इस्तेमाल करें। कुल मिलाकर रातभर फोन चार्ज पर लगाकर सोना खतरनाक नहीं है, लेकिन अगर आप बैटरी को कई साल तक अच्छी स्थिति में रखना चाहते हैं तो चार्जिंग की आदतों पर थोड़ा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

Train Cancelled: त्योहार पर घर जाने वाले ध्यान दें! सितंबर-अक्तूबर में कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

Ladali Bahna Yojana: लाड़ली बहना योजना की जारी हुई 39वीं किस्त, 1500 नहीं सरकार ने भेजे ₹1750; ऐसे करें चेक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें