EPFO New Rules: देश में करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने सोमवार को हुई बैठक में एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसमें पीएफ खाते से आंशिक निकासी के नियमों में ढील, विश्वास स्कीम को शुरू किया जाना और ईपीएफओ 3.0 से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। ईपीएफ खाते से आंशिक निकासी के नियमों को अब सरल बना दिया गया है। अब पीएफ खाताधारक अपने अकाउंट से 100 प्रतिशत तक की निकासी कर सकेंगे।
आंशिक निकासी के लिए अब तीन नई कैटेगरी बनाई गई हैं। पहली बीमारी, आवश्यक जरूरतें, शादी आदि, दूसरी में आवास से जुड़ी जरूरतें और तीसरी में विशेष परिस्थितियों को शामिल किया गया है। यही नहीं अब शिक्षा और शादी के लिए पीएफ खाते से पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाकर क्रमशः 10 और 5 गुना किया गया है।