फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कितने पैसे जमा हो गए हैं पीएफ खाते में? अपने लैपटॉप से ऐसे करें मिनटों में चेक

Sat, 28 Nov 2026 12:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PF Balance Kaise Check Karein: नौकरीपेशा लोग घर बैठे अपने पीएफ खाते में जमा कुल रकम की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पासबुक चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
PF का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI
PF Balance Check: नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी का एक हिस्सा हर महीने पीएफ खाते में जमा होता है। यह पैसा भविष्य की जरूरतों के लिए बचत के तौर पर काम आता है। कर्मचारी के साथ उसकी कंपनी भी पीएफ खाते में योगदान करती है।

इसके अलावा जमा रकम पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की ओर से ब्याज भी दिया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक आपके पीएफ खाते में कुल कितनी रकम जमा हो चुकी है? अगर नहीं, तो आप घर बैठे अपने पीएफ का बैलेंस चेक कर ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PF का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
लैपटॉप से कैसे चेक करें पीएफ का बैलेंस?

स्टेप 1
  • अगर आप अपने पीएफ खाते में जमा रकम देखना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ की पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना होगा
  • यहां आपको लॉगिन करने का विकल्प दिखाई देगा
  • अब अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन दर्ज करें
विज्ञापन

3 of 5
PF का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद अपने खाते का पासवर्ड भरें
  • फिर स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भी दर्ज करें
  • सभी जानकारियां भरने के बाद लॉगिन कर लें
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने कई विकल्प दिखाई देंगे

4 of 5
PF का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इनमें आपको पासबुक के विकल्प पर जाना होगा
  • यहां आपके पीएफ खाते से जुड़ी पासबुक दिखाई देगी
  • अगर आपने अलग-अलग कंपनियों में नौकरी की है तो वहां से जुड़े सदस्य खातों की जानकारी भी मिल सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PF का बैलेंस कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • अब अपनी मौजूदा कंपनी से जुड़े पीएफ खाते को चुनें
  • इसके बाद आपकी पासबुक स्क्रीन पर खुल जाएगी
  • इसमें आप देख सकते हैं कि आपके खाते में अब तक कितना पैसा जमा हुआ है
  • साथ ही कर्मचारी और कंपनी की ओर से पैसे जमा किए गए हैं या नहीं, आप ये भी चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें