QR Code Scam: आजकल दुकान पर पेमेंट करना हो, किसी को पैसे भेजने हों या ऑनलाइन खरीदारी करनी हो, क्यूआर कोड का इस्तेमाल आम हो गया है। कुछ ही सेकंड में मोबाइल से स्कैन करके पेमेंट की जा सकती है, लेकिन डिजिटल पेमेंट की यही सुविधा साइबर ठगों के लिए भी धोखाधड़ी का जरिया बन रही है।
दरअसल, कई बार ठग फर्जी क्यूआर कोड भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी अनजान क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले उसे चेक कर लें। वरना एक क्लिक और आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं क्यूआर कोड स्कैम क्या है और इससे कैसे बचें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...