फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना क्यों जरूरी? यहां जानें कारण और खाते में ई-नॉमिनेशन भरने का तरीका

Wed, 30 Sep 2026 02:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EPFO: नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ना बेहद जरूरी है। ईपीएफओ के अनुसार ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है और इसके लिए यूएएन व आधार से जुड़ी जानकारी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
1 of 5
PF खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Amar Ujala AI
नौकरी करने वाले लोगों के लिए हर महीने मिलने वाली सैलरी काफी अहम होती है। इसी कमाई से घर का खर्च चलता है और भविष्य के लिए बचत भी की जाती है। नौकरीपेशा लोगों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा देने में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

ईपीएफओ के तहत कर्मचारी का पीएफ खाता होता है। इस खाते में कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित राशि जमा होती है। कंपनी की ओर से भी कर्मचारी के पीएफ खाते में योगदान किया जाता है और फिर इस पर सालाना ब्याज भी मिलता है। इन सबके बीच पीएफ खाताधारक को ई-नॉमिनेशन पूरा करवाना अनिवार्य होता है। अगर आपने ये नहीं करवाया है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप नॉमिनेशन कैसे फाइल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ई-नॉमिनेशन भरने का तरीका...
विज्ञापन

2 of 5
PF खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे पीएफ खाते में नॉमिनेशन फाइल करें? 

पहला स्टेप
  • आप ई-नॉमिनेशन ऑनलाइन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ की इस आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होगा
  • यहां अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए मैसेज के जरिए लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें
विज्ञापन

3 of 5
PF खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर E-Nomination से जुड़ा पॉप-अप दिखाई दे सकता है
  • अगर ऐसा नहीं होता है तो Manage सेक्शन में जाकर E-Nomination विकल्प चुनें
  • इसके बाद Provide Details टैब में जाएं और Save पर क्लिक करें
  • अब Family Declaration को अपडेट करने के लिए Yes विकल्प चुनना होगा

4 of 5
PF खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • इसके बाद Add Family Details पर क्लिक करें
  • आगे बढ़ने पर Nomination Details का विकल्प मिलेगा
  • यहां आपको नॉमिनी से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी
  • इसमें आधार नंबर, नाम और पता जैसी जानकारी शामिल है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PF खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • जानकारी भरने के बाद E-Sign विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद आधार नंबर दर्ज करना होगा
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके प्रक्रिया पूरी करें
  • इस तरह पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें