Hindu Succession Act Rules: भारतीय समाज में पिता की संपत्ति में बच्चों के अधिकार को लेकर अक्सर कई तरह की भ्रांतियां देखने को मिलती हैं। अक्सर ये देखने को मिलता है कि हमारे समाज में लड़कों को ही पिता के संपत्ति का उत्तराधिकार मानते हैं। अब ये बात अधिकतर लोगों को मालूम है कि पिता की संपत्ति में बेटों के जैसे बिटियों का भी बराबर अधिकार होता है। ऐसे में कुछ लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या वसीयत के माध्यम से सारी संपत्ति बेटे को नहीं दे सकते?
बता दें कि इसका जवाब बिल्कुल सीधा नहीं है। वसीयत के माध्यम से पिता अपने बेटे को संपत्ति दे तो सकते हैं मगर इसकी कुछ शर्तें हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। ये समझना जरूरी है कि कोई पिता अपनी बेटी को बेदखल कर सकता है या नहीं, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि संपत्ति स्व-अर्जित है या पैतृक।