फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Balance: क्या आपको पता है आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हैं? ऐसे करें चेक

Sat, 24 Aug 2024 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PF Balance Check: आज के समय में लोग अपने आज से ज्यादा आने वाले कल की चिंता करते हैं जिसमें कुछ गलत भी नहीं है। इसके लिए लोग निवेश करते हैं ताकि भविष्य में उनको आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। ठीक ऐसे ही जो लोग नौकरी करते हैं उनके पीएफ खाते खोले जाते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं और फिर उनकी सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। साथ ही इस पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो जाहिर है कि आपका भी पीएफ खाता होगा? लेकिन क्या आप जानते हैं आपके पीएफ खाते में कुल कितने पैसे जमा हैं? क्या आप जानते हैं आपके पीएफ खाते का कुल बैलेंस क्या है? अगर नहीं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
इन तरीकों से चेक कर सकते हैं पीएफ खाते का बैलेंस:-

नंबर 1
  • आप मैसेज द्वारा जान सकते हैं कि आपका पीएफ बैलेंस कितना है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले मैसेज बॉक्स में जाकर EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 नंबर पर मैसेज करना है
  • ध्यान रहे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही ये मैसेज करें
  • इसके बाद आपको मैसेज द्वारा ही बैलेंस की जानकारी मिल जाती है
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
नंबर 2

स्टेप 1
  • आप चाहें तो पीएफ के पासबुक वाले आधिकारिक लिंक पर जाकर भी बैलेंस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाकर लॉगिन करना है

4 of 5
पीएफ खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • लॉगिन के बाद आपको मेंबर आईडी का विकल्प दिखेगा जिसमें आपको अपनी वो आईडी चुननी होती है जिसकी आपको पासबुक देखनी है
  • फिर आपको व्यू पासबुक पर क्लिक करना है और यहां पर आप देख सकते हैं कि आपके खाते में कितने पैसे जमा हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ खाते का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
तीसरा तरीका
  • आप अगर चेक करना चाहते हैं कि आपके पीएफ खाते का बैलेंस क्या है तो इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ईपीएफओ के नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी है
  • इसके बाद आपको ईपीएफओ की तरफ से मैसेज मिलता है जिसमें आपको आपके खाते के बैलेंस की जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें