Petrol Pump Fraud: वर्तमान में ज्यादातर लोग कार और बाइक इस्तेमाल करते हैं। वाहन में ईंधन भरवाने के लिए लोग पेट्रोल पंप पर आते जाते रहते हैं। हालांकि, आप गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाते समय सावधानी नहीं बरतते हैं, तो आपकी आंखों के सामने ही ठगी की जा सकती है। सिर्फ नजरों का खेल है, जिससे ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। जंप ट्रिक से लेकर डेंसिटी मीटर में छेड़छाड़ पेट्रोल पंप पर ठगी जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर यह कैसे किया जाता है?
मीटर पर रखें ध्यान
जब ग्राहक पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने के लिए जाते हैं, तो कर्मचारी लोगों को मीटर में जीरो देखने को कहता है। जीरों को देखकर ग्राहक संतुष्ट हो जाते हैं कि गाड़ी में पेट्रोल-डीजल ठीक भर गया है, लेकिन इस मीटर में ठगी का खेल भी किया जाता है। इस मीटर में खास डिस्पले होती है, जहां ग्राहकों के लिए नजर रखना बेहद जरूरी होता है।