भारत में कई लोग पेटीएम की सेवाओं का उपयोग करते हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते समय समय पर पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए कई नई सेवाओं को लेकर आता रहता है। अगर आप ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए पेटीएम की सर्विस का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप बिना पैसे दिए ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। पेटीएम गेटवे यूजर्स पेटीएम पोस्टपेड के लॉन्च होने के बाद आईआरसीटीसी की टिकट सेवाओं पर बुक नाउ पे लेटर की सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में पेटीएम की इस सर्विस से कई यूजर्स को फायदा होने वाला है। वे बुक नाउ और पे लेटर की सुविधा से तत्काल भुगतान किए बिना ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। ऐसे में अगर किसी यूजर के पास पैसा नहीं है और उसे तत्काल प्रभाव में ट्रेन टिकट को बुक करना है, तो इस सुविधा से उसको काफी लाभ पहुंचेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में -