फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: गाय-भैंस खरीदने के लिए सरकार दे रही पैसे, जानिए क्या है स्कीम और कैसे उठाएं लाभ

Sun, 18 Jun 2023 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Pashu Credit Card - फोटो : Istock
Pashu Credit Card: किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। खेती किसानी के अलावा पशुपालन एक ऐसा क्षेत्र है, जहां से किसान अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें भी देश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई शानदार योजनाओं को चला रही है। ऐसे में देश के भीतर कई किसान पशुपालन के जरिए अपनी अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार पशु क्रेडिट कार्ड योजना को शुरू किया है। पशु क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत सरकार पशुपालन के लिए लोन दे रही है। पशु क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत सरकार गाय भैंस को खरीदने या उनको रख-रखाव के लिए किसानों को 1.60 लाख रुपये का लोन प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पशु क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Pashu Credit Card - फोटो : Istock
पशु क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन की खास बात यह है कि इस लोन पर किसानों को कोई चीज गिरवी नहीं रखनी होती है। पशु क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लोन पर आपको 7 प्रतिशत ब्याज दर का भुगतान करना होता है।  
विज्ञापन

3 of 5
Pashu Credit Card - फोटो : istock
इस लोन की खास बात यह है कि अगर किसान सही समय पर लोन को चुका देते हैं। ऐसे में उनको तीन प्रतिशत की छूट दी जाती है। इस कारण किसान को महज 4 प्रतिशत ब्याज लोन पर देना होता है।

4 of 5
Pashu Credit Card - फोटो : istock
पशु क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लोन को किसानों को महज 5 सालों के अंदर अदा करना होता है। अगर आप भी अपना पशु क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी बैंक में विजिट करना है। 

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, सरकार इस दिन जारी कर सकती है पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pashu Credit Card - फोटो : istock
यहां आपको सभी दस्तावेजों को सबमिट करके स्कीम में आवेदन करना है। आवेदन करने के करीब 1 महीने के भीतर आपको पशु क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें