फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parking Slip Alert: क्या पार्किंग की पर्ची पर लिखा 'पार्किंग एट योर ओन रिस्क' कानूनी रूप से सही है? यहां जानें

Wed, 01 Apr 2026 07:43 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Consumer Rights For Stolen Vehicles: अक्सर कुछ पार्किंग के जगहों पर पार्किंग स्लिप पर 'पार्किंग एट योर ओन रिस्क' लिखा रहता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं क्या यह कानूनी रूप से सही है?
विज्ञापन
1 of 5
पार्किंग एट योर ओन रिस्क कानूनी नियम - फोटो : AI
Supreme Court Ruling On Car Parking: अक्सर मॉल या अस्पताल की पार्किंग पर्ची पर लिखा होता है 'गाड़ी अपने जोखिम पर खड़ी करें'। इसे पढ़कर लोग मान लेते हैं कि गाड़ी चोरी या खराब होने पर पार्किंग वाले की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। मगर क्या आप इसका कानूनी पक्ष से जानते हैं?

सुप्रीम कोर्ट और उपभोक्ता अदालतों के मुताबिक अगर आप पार्किंग फीस दे रहे हैं, तो आपकी गाड़ी की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पार्किंग संचालक की है। नियमों के अनुसार संचालक सिर्फ एक लाइन लिखकर अपनी जवाबदेही से पल्ला नहीं झाड़ सकते। अगर आपकी गाड़ी को कुछ होता है, तो आप कानूनी तौर पर मुआवजे के हकदार हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि पार्किंग में नुकसान होने पर आप अपने हक के लिए क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुप्रीम कोर्ट (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI
क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?
  • 2019 में ताज महल होटल बनाम यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड केस में सुप्रिम कोर्ट ने कहा था कि शुल्क लेने के बाद संचालक 'बेलमेंट' के सिद्धांत के तहत गाड़ी का संरक्षक बन जाता है।
  • पार्किंग पर्ची पर लिखी यह शर्त सिर्फ एक चेतावनी हो सकती है, लेकिन यह संचालक को कानूनी देनदारी से मुक्त नहीं करती।
  • अगर पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी या गार्ड नहीं हैं और गाड़ी चोरी होती है, तो इसे संचालक की सेवा में कमी माना जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Car AC Tips - फोटो : Freepik
गाड़ी चोरी या डैमेज होने पर आपके अधिकार
  • अगर पार्किंग के दौरान आपकी गाड़ी के साथ कुछ गलत होता है, तो आप उपभोक्ता फोरम में सेवा में कमी के लिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं और गाड़ी की कीमत या मरम्मत का खर्च मांग सकते हैं।
  • आपकी पार्किंग पर्ची एक कानूनी अनुबंध है, इसे कभी न फेंकें क्योंकि यह साबित करती है कि गाड़ी उनके पास थी।
  • चोरी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर कराएं और इसकी कॉपी पार्किंग मैनेजमेंट को दें।

4 of 5
क्लच पैडल इन कार - फोटो : Adobe Stock
पार्किंग संचालक की क्या हैं जिम्मेदारियां?
  • एक अधिकृत पार्किंग चलाने वाले व्यक्ति या कंपनी को कुछ मानकों का पालन करना होता है।
  • पार्किंग स्थल पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा गार्ड और चालू हालत में सीसीटीवी कैमरे होना अनिवार्य है।
  • गाड़ियों को इस तरह खड़ा करना कि वे आपस में न टकराएं और सुरक्षित रहें, यह स्टाफ की जिम्मेदारी है।
  • पार्किंग रेट और नियमों का बोर्ड प्रवेश द्वार पर स्पष्ट रूप से लगा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने अधिकार जानें - फोटो : अमर उजाला
जागरूक रहें
  • आज के समय में उपभोक्ताओं के अधिकार पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। 
  • 'पार्किंग एट योर ओन रिस्क' लिखकर संचालक सिर्फ ग्राहकों को डराने या कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन कानून के सामने उनकी यह दलील टिक नहीं सकती है। 
  • हालांकि, एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आपकी भी जिम्मेदारी है कि आप गाड़ी को सही तरीके से लॉक करें और उसमें कोई कीमती सामान न छोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें