फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paneer Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर, ऐसे करें असली-नकली में पहचान

Tue, 04 Apr 2023 12:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Paneer Adulteration Check - फोटो : istock
How To Check Paneer Is Real Or Fake: इन दिनों बाजार में बिकने वाले कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। दूध, दही, घी, दाल आदि कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत समय-समय पर सामने निकलकर आती रहती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में बिकने वाले पनीर में काफी ज्यादा मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है।

हम में से अधिकतर लोगों के घरों में पनीर की सब्जी बनती है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले मिलावटी पनीर का सेवन करने पर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामनाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी बाजार से पनीर खरीद कर खा रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिक रहे असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Paneer Adulteration Check - फोटो : Istock
आप असली और नकली पनीर की पहचान उसको हाथों के जरिए मसलकर लगा सकते हैं। अगर आपका पनीर मसलने के बाद टूटकर गिरने लगता है। इस स्थिति में समझ जाइए की पनीर नकली है।
विज्ञापन

3 of 5
Paneer Adulteration Check - फोटो : Istock
आप नकली पनीर की पहचान उसको पानी में उबालकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पनीर को पानी में उबालने के लिए रखना है। इसके बाद पनीर को पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 

Indian Railways: ट्रेन में करते हैं सफर, तो जरूर जान लें इन नियमोंं के बारे में, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

4 of 5
Paneer Adulteration Check - फोटो : Istock
ठंडा होने के बाद आपको पनीर पर सोयाबीन या अरहर का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है। ऐसा करने के बाद अगर पनीर का रंग हल्का लाल हो जाता है। ऐसे में आपके द्वारा खरीदा गया पनीर डिटर्जेंट या यूरिया से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Paneer Adulteration Check - फोटो : Istock
असली पनीर की पहचान आप उसकी खुशबू से भी लगा सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि असली पनीर से दूध जैसी खुशबू आती है। वहीं नकली से कोई खुशबू नहीं आती है।

PM Mudra Yojana: अब बिजनेस शुरू करने में नहीं आएगी पैसों की दिक्कत, सरकार दे रही बिना गारंटी दस लाख का लोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें