फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: चोरी या गुम होने पर न हो परेशान, सिर्फ 50 रुपये में ऐसे दोबारा बनवा सकते हैं पैन कार्ड

Wed, 08 May 2024 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने की फीस क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Pan Card Lost: आप जब कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। अगर इनमें से एक भी कम होता है, तो कई बार तो काम तक अटक जाता है। जैसे- पैन कार्ड को ही ले लीजिए। पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर के न होने पर भी कई काम अटक सकते हैं। रिटर्न फाइल करना हो, लोन लेना हो, केवाईसी करवानी हो, बैंक खाता खुलवाना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका पैन कार्ड कहीं गुम या चोरी हो जाए तो फिर क्या होगा? जाहिर है आप परेशान होने लगेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सिर्फ 50 रुपये खर्च कर आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने की फीस क्या है? - फोटो : istock
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनावने का तरीका ये है:-

स्टेप 1
  • अगर आपका पैन कार्ड चोरी या गुम हो गया है, तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने की फीस क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको वेबसाइट पर अपनी कुछ जानकारी भरनी होती है, जैसे- पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि आदि
  • ध्यान रहे यहां पर जीएसटीएन नंबर को छोड़ दें और टी और सी पर क्लिक कर दें
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक कर देना है

4 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने की फीस क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपके सामने आपके पैन कार्ड की सारी जानकारी आ जाएगी
  • जहां पर आपको अपना वो पता और पिन कोड दर्ज करना है, जहां आप डुप्लीकेट पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं
  • फिर पते को वेरिफाई करवाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें
  • अब आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है और फिर सबमिट पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने की फीस क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • पेमेंट होने के बाद आप पैन कार्ड की वेबसाइट पर पहुंचेंगे, जहां आपको आगे बढ़ना है
  • इसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगी, जिसे अपने पास संभालकर रखें
  • अब कुछ दिनों के भीतर आपके दिए हुए पते पर आपका डुप्लीकेट पैन कार्ड आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें