फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Card: क्या 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी बनवा सकते हैं अपना पैन कार्ड? जानें क्या है प्रोसेस

Wed, 11 May 2022 12:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
How to Make Pan Card Under 18 - फोटो : istock
How to Make Pan Card Under 18: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को वित्त से जुड़े कामों को करने के लिए होती है। बैंक खाता खुलवाते समय या नौकरी के दौरान भी हमसे पैन कार्ड की मांग की जाती है। इसके अलावा स्टॉक मार्केट में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट खुलवाते समय भी इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में पैन कार्ड की एक खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। वहीं पैन कार्ड को बनवाते समय कई लोग सवाल करते हैं कि क्या 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का पैन कार्ड बन सकता है? तो जवाब है हां, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का भी पैन कार्ड बन सकता है। अक्सर विदेश यात्रा या स्कूल में कुछ खास कामों के लिए बच्चों को पैन कार्ड की जरूरत होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कैसे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 6
How to Make Pan Card Under 18 - फोटो : सोशल मीडिया
18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी बच्चा अपने पैन कार्ड के लिए सीधे आवेदन नहीं कर सकता है। पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए उसको माता या पिता की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
How to Make Pan Card Under 18 - फोटो : amar ujala
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पैन कार्ड बनाने के लिए माता और पिता दोनों का निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, माता या पिता जो आवेदन कर रहा है, उसके आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, पासपोर्ट में से किसी एक दस्तावेज की जरूरत होगी।

4 of 6
How to Make Pan Card Under 18 - फोटो : i stock
पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए आपको एनएसडीएल की वेबसाइट को ओपन करना है। उसके बाद अगले स्टेप पर आपको बच्चे के एप्लीकेशन के लिए कैटेगरी का चुनाव करना है। इसके बाद सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करें। इसके अलावा आपको बच्चे की आयु से जुड़े विवरण और दस्तावेज की कॉपी को भी अपलोड करना है।
विज्ञापन

5 of 6
How to Make Pan Card Under 18 - फोटो : Pixabay
फॉर्म को फिल करते समय माता पिता दोनों को अपनी फोटो, दस्तावेजों और डिजिटल साइन को वेबसाइट पर अपलोड करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको पैन कार्ड के लिए 107 रुपये के शुल्क की पेमेंट करनी होगी। नेक्स्ट स्टेप पर आपको फॉर्म को सबमिट करना है। कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मेल पर एक कंफर्मेशन मैसेज आएगा। इस मैसेज में कंफर्मेशन नंबर भी लिखा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
How to Make Pan Card Under 18 - फोटो : Pixabay
इसके बाद वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन के करीब 15 दिनों के बाद आपके पैन कार्ड को आपके पत्ते पर भेज दिया जाएगा। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपने बच्चों के पैन कार्ड को बनवा सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार कि दिक्कतों क सामना नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें