Pan and Aadhaar Card Link: आप जब भी कोई गैर-सरकारी या सरकारी काम करवाने के लिए जाते होंगे, तो आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही होगी। इसलिए आज के समय में इन दोनों दस्तावेजों का पास में होना जरूरी हो जाता है। सरकार भी बीते लंबे समय से आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक कराने पर जोर दे रही है, जिसके लिए कई अलग-अलग डेडलाइन भी जारी की गई थी। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक भी करवाया। पर सवाल ये है कि क्या आपने ऐसा किया या नहीं? अगर आपके मन में इसको लेकर शंका है तो आप घर बैठे ही आसान तरीके से जान सकते हैं कि क्या आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस तरीके के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...