PAN Aadhaar Link: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय वित्त से जुड़े कई कार्यों को कराने में पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। सरकार पैन कार्ड की सहायता से वित्तीय हेरफेर का आसानी से पता लगा सकती है। इन दिनों कई जरूरी दस्तावेजों को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। ऐसे में पैन कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। बीते लंबे समय से सरकार ने कई बार पैन आधार लिंकिंग डेडलाइन को बढ़ाया है। अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 30 जून निश्चित की गई है। अगर आप 30 जून, 2023 से पहले अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं करते हैं। ऐसे में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। आप 30 जून से पहले 1 हजार रुपये की लेट फीस की पेमेंट करके अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आधार और पैन लिंकिंग के प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं -