ICC Men's CWC 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। बात अगर इस पूरे टूर्नामेंट की करें, तो ये कुल 46 दिनों तक खेला जाएगा। इस बार सभी टीमें एक-दूसरे से अपने मैच खेलेगी। दूसरी तरफ, भले ही भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलगी। पर लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार 15 अक्तूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच का है। जहां एक तरफ कुछ लोग इस मैच का आनंद घर बैठकर लेते हुए नजर आ सकते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम भी जाएंगे जिसके लिए उन्हें टिकट बुक कराना होगा। ऐसे में अगर आप भी वर्ल्ड कप के मैचों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराएंगे, तो आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपका बैंक खाता खाली करवा सकती है। तो चलिए जानते हैं क्रिकेट मैच के ऑनलाइन टिकट बुक करते समय आपको क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए...