Aadhaar Pan Card Link: आज के समय में कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जो बेहद जरूरी होते हैं। सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए इनका पास में होना बेहद जरूरी होता है। मतलब इनके न होने पर कई काम तक अटक जाते हैं। जैसे- आपका आधार कार्ड और आपका पैन कार्ड। दरअसल, जहां आधार कार्ड के बिना आप बैंक का खाता नहीं खोल सकते, स्कूल में दाखिला नहीं पा सकते, सिम कार्ड नहीं ले सकते आदि। इसी तरह पैन कार्ड का पास में होना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके न होने पर पैसों से जुड़े आपके कई काम अटक सकते हैं। लेकिन आपको ये भी समझना होगा कि आपको पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी है। अगर आपने 31 जून तक इसे नहीं करवाया, तो चलिए आपको बताते हैं कि अब आप इसे कितने जुर्माने के साथ लिंक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...