अब भारत का हर किसान काफी स्मार्ट हो गया है। किसानों ने अब पारंपरिक फसलों के अलावा खेती में नई संभावनाओं को तलाशना शुरू कर दिया है। किसान खेती में अलग-अलग तकनीकी का इस्तेमाल करने के साथ ही अलग तरीके की खेती पर एक्सपेरिमेंट करने लगे हैं। पारंपरिक फसलों के अलावा किसान अब स्ट्राबेरी, मशरूम जैसे कई अलग फसल उगा कर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इसके अलावा कई किसानों ने तो खजूर की भी खेती शुरू कर दी है और इसमें अधिकतर किसानों को इससे अच्छी कमाई भी हो रही है। वैसे तो खजूर की खेती अरब और अफ्रीका में ज्यादातर की जाती है, लेकिन भारत में भी कई प्रदेशों में खजूर की खेती को अपनाकर किसान बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं। ऐसे में अगर आप खेती के जरिए अच्छा मुनाफा कामना चाहते हैं तो खजूर की खेती आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...