विश्वभर में व्हाट्सएप का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। आज व्हाट्सएप के पास दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। यूजर्स को शानदार अनुभव देने के लिए व्हाट्सएप समय समय पर कई खास फीचर्स को लेकर आता रहता है। ये फीचर्स न केवल हमको एक अच्छा यूजर एक्सपीरियंस देते हैं बल्कि हमारे कई कामों को आसान भी बना देते हैं। इसी कड़ी में जल्द ही व्हाट्सएप वेब पर वीडियो और वॉयस कॉलिंग का फीचर भी आ सकता है। इस खास फीचर को व्हाट्सएप ने अपने बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करने की शुरुआत भी कर दी है। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को सीधा फायदा पहुंचेगा। ऐसे में उनके कई काम काफी आसान हो जाएंगे, जिससे समय की काफी बचत होगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं व्हाट्सएप के इन आने वाले नए फीचर्स के बारे में विस्तार से -