22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीक मिसाइल हमले किए। इसके बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। प्रतिक्रिया के स्वरूप में पाकिस्तान की ओर से कश्मीर के विभिन्न इलाकों में भारी गोलाबारी की गई, जिसमें कई बेकसूर लोगों की जान गई। इसके अलावा पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इन हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 4 लड़ाकू विमान (2 एफ-16, 2 जेएफ-7) मार गिराए। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ चुका है? या भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच एस्केलेशन बढ़ रहा है? इसी सिलसिले में आइए जानते हैं युद्ध और मिलिट्री ऑपरेशन में क्या अंतर होता है?