Ayushman Bharat Yojana Hospital list: भारत सरकार की अलग-अलग योजनाओं से अलग-अलग लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। आर्थिक लाभ के अलावा कई अन्य तरह से भी लाभ देने का काम सरकार द्वारा किया जाता है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना का उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग को मुफ्त इलाज का लाभ देना है।
इसके लिए ही पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि आप किन अस्पतालों में इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? क्योंकि इसके लिए कुछ अस्पतालों को इस योजना में पंजीकृत किया गया है। तो चलिए जानते हैं वे कौन से अस्पताल हैं जिनमें आयुष्मान कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...