फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Sat, 05 Mar 2022 10:47 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
तकनीक के क्षेत्र में हो रहे विकास ने आज हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। आज के इस डिजिटल युग में बाजार भी हमारे स्मार्टफोन में आ गया है। ऐसे में अब हमें खरीदारी करने के लिए मार्केट में जाने की जरूरत नहीं होती। हम आसानी से मोबाइल फोन के जरिए ही ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं। बीते कुछ सालों के दौरान भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइटों का कारोबार बढ़ा है। लोग पहले की तुलना में अब बड़े पैमाने पर ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। कोरोना महामारी के बाद से भारत में साइबर ठगी के मामलों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में भी साइबर धोखाधड़ी के मामलों में तेजी देखने को मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें भूलकर भी आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपके साथ एक बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
कई मर्तबा ऐसी फिशिंग लिंक्स हमारे फोन पर आती हैं, जिनमें महंगी-महंगी चीजों को काफी कम दामों पर दिखाया जाता है। इस कारण कई लोग लालच में आकर उन पर क्लिक कर देते हैं। इस तरह की फिशिंग लिंक्स पर क्लिक करने पर आपको एक बड़ा नुकसान हो सकता है। इस तरह की लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।
विज्ञापन

3 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
लिंक खोलने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वेबसाइट के शुरुआत में Https:// जरूर लिखा हो। वहीं अगर वेबसाइट के शुरुआत में Http:// लिखा हुआ है, तो उस पर क्लिक ना करें। http:// से शुरू होने वाली वेबसाइटें असुरक्षित होती हैं। इन वेबसाइटों पर विजिट करने पर आपका पर्सनल डाटा लीक हो सकता है।

4 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
हमेशा विश्वसनीय ई कॉमर्स वेबसाइटों से ही खरीदारी करें। ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त एंटी वायरस का फायरवॉल हमेशा ऑन रखें। इससे आप ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी किसी को ना दें। अपने पासवर्ड को समय समय पर बदलते रहें, ताकि भविष्य में किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े। फिशिंग लिंक्स को अपने डिवाइस में ओपन करने से बचें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें