ऑनलाइन ऑर्डर के बाद महिलाएं न करें ये गलती
- फोटो : AI
पेमेंट का रिकॉर्ड न करें डिलीट
ऑनलाइन भुगतान करने के बाद मिलने वाला ट्रांजेक्शन नंबर, भुगतान की तारीख और रकम की जानकारी भी संभालकर रखें। अगर पैसे कट जाएं लेकिन ऑर्डर में भुगतान की स्थिति अपडेट न हो या रिफंड में देरी हो, तो यह जानकारी शिकायत करते समय काम आ सकती है।
रिटर्न और रिफंड की जानकारी देखें
ऑर्डर मिलने के बाद तुरंत स्क्रीनशॉट डिलीट न करें। खासकर अगर सामान वापस करने की जरूरत पड़ सकती है तो रिटर्न की आखिरी तारीख और रिफंड से जुड़ी जानकारी जरूर देख लें। कुछ सामान पर रिटर्न की सुविधा नहीं होती, इसलिए ऑर्डर करने से पहले और सामान मिलने के बाद इसकी शर्तें पढ़ना जरूरी है।