फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एक क्लिक में गंवा सकते हैं जिंदगी भर की कमाई

Fri, 17 Nov 2023 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
Online Shopping Tips: अगर कहा जाए कि अब खरीदारी का तरीका बदल चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? क्योंकि अब लोग और खासतौर पर युवा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। यहां लोगों को कई सामानों पर अच्छी छूट मिल जाती है और सामान लेने कहीं जाना भी नहीं पड़ता। वहीं, पेमेंट करने का तरीका भी बेहद सरल और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग जितनी सुविधाजनक है, उतना ही यहां फ्रॉड भी हो जाता है? शायद नहीं, पर आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ ठगी तक हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आपको ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले इन बातों का न भूलें:-

पहली बात
  • अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो ये जान लें कि कई फर्जी वेबसाइट और एप हैं जो आपको पलक झपकते ही ठग सकती हैं। कभी भी किसी अनजाने लिंक के जरिए किसी एपीके एप को डाउनलोड न करें। हमेशा विश्वसनीय एप या वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
दूसरी बात
  • कई बार कई वेबसाइट या एप हैक हो जाती हैं और फिर उस वेबसाइट का डाटा तक हैकर्स के पास शेयर हो जाता है। ऐसे में अगर आपने अपनी बैंकिंग जानकारी वेबसाइट या एप पर सेव करके रखी है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए कभी भी किसी शॉपिंग वेबसाइट या एप पर अपनी बैंकिंग जानकारी सेव न करें।

4 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
तीसरी बात
  • ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान लोग फर्जी ऑफर्स के लालच में भी ठगे जाते हैं। कभी भी ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया पर आए ऑफर्स पर आंख बंद करके विश्वास न करें और न इस पर क्लिक करें। जालसाज लोगों को फिशिंग लिंक तक भेज देते हैं, जिस पर आप क्लिक करते ही ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय न करें ये गलतियां। - फोटो : istock
चौथी बात
  • उन वेबसाइट या एप से बचकर रहें, जो आपके सिस्टम या मोबाइल में उन चीजों की भी परमिशन मांगती है, जिनकी कोई जरूरत नहीं। हमेशा चीजों को मैनुअली खुद से भरें और कभी ऑटो फीड को ऑन न करें। वहीं, जो एप बिना किसी काम के परमिशन मांगे, उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें