फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Gaming Safety Tips: ऑनलाइन गेम खेलते समय भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना बैंक खाता हो सकता है खाली

Tue, 14 Jun 2022 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Online Gaming Safety Tips: ऑनलाइन गेम खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
Online Gaming: आजकल के समय में लोग मोबाइल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जिन पर लोग अपने कई जरूरी काम भी करते हैं। दरअसल, कॉल करने के अलावा भी मोबाइल फोन का कई अन्य चीजों के लिए इस्तेमाल होता है। कोई बैंक से जुड़े कामों के लिए, कोई शॉपिंग करने के लिए, तो कोई अपना मनोरंज करने के लिए भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। लेकिन आजकल के बच्चे और युवा मोबाइल का इस्तेमाल गेम खेलने के लिए काफी करते हैं। ऑनलाइन कई तरह के गेम मौजूद हैं, जिनको लोग मोबाइल पर खेलते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ऑनलाइन गेम खेलते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, वरना आप ठगी के भी शिकार हो सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Online Gaming Safety Tips: ऑनलाइन गेम खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

गैर आधिकारिक जगहों से डाउनलोड न करें
  • अगर आप गेम के शौकीन हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि गेम को किसी भी गैर आधिकारिक जगहों से डाउनलोड न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपसे आपकी कई जानकारी लेकर आपको ठगने का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Online Gaming Safety Tips: ऑनलाइन गेम खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
बच्चों को मोबाइल न दें
  • अगर आप अपना मोबाइल फोन अपने बच्चे को गेम खेलने के लिए देते हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, मोबाइल पर आपकी बैंकिंग जानकारी भी होती है, लेकिन ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान अगर बच्चा किसी गलत जगह पर लॉगिन या क्लिक कर दे, तो इससे आपको चपत तक लग सकती है।

4 of 6
Online Gaming Safety Tips: ऑनलाइन गेम खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
गैर जरूरी लिंक पर न जाएं
  • कई बार जब आप किसी नए गेम को डाउनलोड करने जाते हैं, तो आपको उसके आसपास कई अन्य गेम भी दिखाई देते हैं। लेकिन इन्हें आपको जांच परख कर ही डाउनलोड करना है। वरना इन्हें डाउनलोड करने के चक्कर में आपका मोबाइल हैक हो सकता है और फिर आपको चपत तक लग सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
Online Gaming Safety Tips: ऑनलाइन गेम खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
फ्रॉड कॉल से सावधान
  • जो लोग काफी ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलते हैं, जालसाज उनको कॉल करके कई नए गेम का लालाच देकर जाल में फंसाते हैं और फिर आपसे आपकी जानकारी लेकर आपको चपत लगाने का काम करते हैं। ऐसे फर्जी कॉल से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Online Gaming Safety Tips: ऑनलाइन गेम खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
गोपनीय जानकारी शेयर न करें
  • एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी गेम को डाउनलोड करते समय अगर आपसे आपकी गोपनीय जानकारी मांगी जा रही है, तो आपको इसे डाउनलोड नहीं करना चाहिए। जो असली गेम कंपनियां होती हैं, वो कभी भी आपसे आपकी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें