Money Transfer: अगर कुछ साल पीछे जाएंगे, तो देखेंगे कि आपको जब भी किसी को पैसे ट्रांसफर करने होते थे तो आपको बैंक ही जाना पड़ता था। बैंक जाकर स्लिप भरो और फिर आप किसी दूसरे को पैसे भेज पाते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है क्योंकि अब आप इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई जैसे माध्यमों से किसी को भी जब चाहें तब पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। मतलब डिजिटली तरीके के आने के बाद से लोगों को काफी सुविधाएं मिली हैं, लेकिन इन सब के बीच आपको किसी को पैसे ट्रांसफर करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके द्वारा भेजे गए पैसे किसी दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में भी जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पैसे ट्रांसफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...