फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waiting PNR: वेटिंग वालों के लिए आई बड़ी खबर, साथ में एक टिकट कंफर्म हो तो क्या ट्रेन में मिल जाएगी एंट्री?

Wed, 19 Aug 2026 01:43 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Waiting PNR Rule: एक पीएनआर पर एक टिकट कंफर्म और बाकी वेटिंग होने पर यात्रा को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। टीटीई जितेंद्र मिश्रा ने सभी यात्रियों के सफर की बात कही, जबकि रेलमदद के मुताबिक केवल कंफर्म यात्री ही वैध रूप से यात्रा कर सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 4
एक टिकट कंफर्म तो बाकी वेटिंग वालों का क्या होगा? - फोटो : AI
अगर आपने एक ही पीएनआर पर परिवार या दोस्तों के लिए कई टिकट बुक किए हैं और उनमें से सिर्फ एक यात्री का टिकट कंफर्म हुआ है तो बाकी यात्रियों को लेकर अक्सर असमंजस रहता है। हाल ही में इसी सवाल को फिर चर्चा में ला दिया। वीडियो में दावा किया गया कि एक पीएनआर पर कुछ यात्रियों का टिकट कंफर्म और बाकी का वेटिंग होने पर सभी यात्री ट्रेन में सफर कर सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
एक टिकट कंफर्म तो बाकी वेटिंग वालों का क्या होगा? - फोटो : AI Generated
क्या सोचते हैं लोग?
अगर एक पीएनआर पर एक से ज्यादा यात्रियों की टिकट बुक है और उनमें से किसी एक का टिकट कंफर्म हो जाता है, जबकि बाकी वेटिंग में रह जाते हैं तो वे भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। यह नियम ऑनलाइन और खिड़की से बुक किए गए टिकट, दोनों पर लागू होता है। यात्री चाहें तो आंशिक रूप से वेटिंग टिकट रद्द कराकर रिफंड ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
एक टिकट कंफर्म तो बाकी वेटिंग वालों का क्या होगा? - फोटो : Adobe Stock
रेलमदद ने क्या बताया?
रेलमदद का कहना है कि जिस यात्री का टिकट कंफर्म है, केवल वही यात्री वैध रूप से सफर कर सकता है। बाकी वेटिंग यात्रियों को बिना कंफर्म टिकट के यात्रा की अनुमति नहीं है। अगर वे ट्रेन में सफर करते हैं तो उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है। यह बात तत्काल और सामान्य बुकिंग, दोनों टिकटों पर लागू बताई गई।
विज्ञापन

4 of 4
एक टिकट कंफर्म तो बाकी वेटिंग वालों का क्या होगा? - फोटो : Amar Ujala
छह टिकट में एक कंफर्म होने पर क्या होगा?
सामान्य बुकिंग में एक पीएनआर पर अधिकतम छह टिकट, जबकि तत्काल में अधिकतम चार टिकट बुक किए जा सकते हैं। एक पीएनआर पर अगर छह में से एक टिकट कंफर्म हो जाए और बाकी वेटिंग रहें तो व्यवहार में कुछ टीटीई या रेलवे स्टाफ यात्रियों को साथ सफर करने की अनुमति दे देते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में टीटीई वेटिंग यात्रियों को अलग से सीट अलॉट नहीं करता। उसकी प्राथमिकता वैध आरएसी यात्रियों को सीट देने की होती है। वहीं, अगर सभी टिकट कैंसिल हो गए और एक भी टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो रिफंड जनरेट होने के बाद उस पीएनआर पर यात्रा नहीं की जा सकती। ध्यान रखें, अगर एक यात्री का टिकट कंफर्म होने के बाद बाकी यात्रियों ने रिफंड ले लिया या रिफंड के लिए आवेदन कर दिया तो वे सफर नहीं कर सकते।

Train: ट्रेन में गंदगी से लेकर AC की समस्या तक, जानें कहां और कैसे करें शिकायत

PoP-Up Ads: मोबाइल स्क्रीन पर बार-बार आ रहे हैं Ads? कहीं ये हैकर्स का जाल तो नहीं, ऐसे करें बचाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें