फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONDC: आखिर ONDC पर जोमैटो और स्विगी की तुलना में क्यों मिल रहा सस्ता खाना, ये है वजह

Sun, 21 May 2023 02:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ONDC - फोटो : Istock
ONDC: इन दिनों सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की चर्चाएं काफी तेजी से हो रही हैं। कहा जा रहा है कि जिस तेजी से यूपीआई का चलन देशभर में बढ़ा है। ठीक उसी तरह आने वाले समय में डिजिटल ई-कॉमर्स के क्षेत्र में ONDC का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ेगा। ONDC यानी Open Network For Digital Commerce है। यह प्लेटफॉर्म सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म डिजिटल ई-कॉमर्स के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा इकोसिस्टम बनने वाला है, जिसके चलते कई बड़े ई-कॉमर्स नाम भी इसके साथ जुड़ सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर खाने पीने की वस्तुओं से लेकर कई दूसरे प्रोडक्ट काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ONDC से ऑर्डर किए गए सस्ते खाने के इनवॉइस को शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
ONDC - फोटो : Istock
ऐसे में सवाल किया जा रहा है कि आखिर जोमैटो और स्विगी की तुलना में ONDC पर सस्ता खाना क्यों मिल रहा है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ONDC एक नॉन प्रॉफिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। 

ONDC: क्या ONDC के आने से खत्म हो सकता है फ्लिपकार्ट और अमेजन का दबदबा?
विज्ञापन

3 of 5
ONDC - फोटो : ONDC
इस प्लेटफॉर्म को प्रॉफिट कमाने के उद्देश्य से नहीं बनाया गया है। ONDC से फूड ऑर्डर करने पर आपको बेहद कम मात्रा में ही कमीशन देना पड़ रहा है, जो कि स्विगी और जोमैटो से काफी कम है। 

4 of 5
ONDC - फोटो : Istock
यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इस प्लेटफॉर्म पर चीजें सस्ती मिल रही हैं। इसके अलावा नए यूजर्स को डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ONDC - फोटो : Istock
इस प्लेटफॉर्म की सहायता से सेलर अपने सामान, फूड या दूसरे जरूरी चीचों को सरकार द्वारा तैयार किए गए इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म ONDC पर बेच सकते हैं, जो कि कमीशन के नाम पर काफी नॉमिनल चार्ज ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें