Nuclear Leak In Pakistan: हम जहां भी रहते हैं उसको लेकर सभी यही सोचते हैं कि हम सुरक्षित जगह पर रहे। इसके लिए जरूरी हो जाता है देश का बॉर्डर सुरक्षित रहे, क्योंकि अगर बॉर्डर ही नहीं सुरक्षित होगा तो कोई भी दूसरा देश उस देश पर हमला कर सकता है आदि। इसलिए हर देश खुद के बॉर्डर को मजबूत करता है जिसमें सहयोग करती है उस देश की सेना।
साथ ही आज के समय में अत्याधुनिक हथियारों की मदद भी ली जाती है जिसमें रडार, गन, मिसाइलें आदि। यही नहीं, ज्यादातर देश अपने पास न्यूक्लियर भी रखते हैं और पिछले दिनों पाकिस्तान में न्यूक्लियर लीक होने की अटकले सामने आईं जिस पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी यानी आईएईए ने कहा कि पाक में न्यूक्लियर लीक होने जैसी बातों में सच्चाई नहीं है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर ऐसा कुछ होता है तो कैसे न्यक्लियर लीक होने से या न्यूक्लियर अटैक से बचा जा सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...