Rules Changing from 1st November 2025: समय-समय पर पहले से लागू हुए नियम बदलते रहते हैं। दरअसल, जब कोई चीज शुरू की जाती है तो उसके लिए एक नियम बनाया जात है। फिर समय की मांग के हिसाब से उन चीजों में बदलाव भी किए जाते हैं। जैसे, लगभग हर महीने कुछ न कुछ नियम बदलते ही रहते हैं। कभी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ते-घटते हैं, तो कभी बैंकिंग से जुड़े नियम बदलते रहते हैं आदि।
इसी तरह इस बार भी यानी आज 1 नवंबर 2025 से भी देश में कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। इनमें आधार कार्ड से लेकर जीएसटी जैसे जरूरी नियम शामिल हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये नए नियम क्या हैं और आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं आज से बदल रहे इन नियमों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...