Bank Holidays in November 2025: आज के इस दौर में बैंकिंग काफी आसान हो गई है। आपको किसी को पैसे भेजने हैं तो आपको इसके लिए शायद एक मिनट से भी कम लगता है। आजकल कई यूपीआई एप हैं जिनके जरिए आप किसी को जब चाहें, तब पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसी तरह बैंक का बैलेंस चेक करने से लेकर बाकी चीजें बेहद आसान हो गई है।
वहीं, फिर भी अगर आपको किसी काम के लिए बैंक जाना है, तो आपको पहले ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि कहीं बैंक बंद तो नहीं है। दरअसल, आज से नया महीना यानी नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप इस महीने बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप पहले ये चेक कर लें कि इस महीने कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं आपके शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। नवंबर की बैंकों की छुट्टियां आप अगली स्लाइड्स में देख सकते हैं...