फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Metro Card: मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, फ्री में मिल रहा Metro Card

Thu, 02 Feb 2023 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Free Metro Card - फोटो : Istock
Free Metro Card: दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रोजाना कई लोग मेट्रो में सफर करते हैं। ऐसे में मेट्रो को दिल्ली एनसीआर की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। अगर आप भी मेट्रो में सफर करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको फ्री मेट्रो कार्ड मिल सकता है। मेट्रो कार्ड पाने के लिए आपको एक रुपये भी खर्च नहीं करने होंगे। NMRC कई यात्रियों को मुफ्त मेट्रो कार्ड दे रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिपब्लिक डे सेल के अवसर पर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को मुफ्त मेट्रो कार्ड बांटे जा रहे हैं। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अपने चार साल पूरे करने के अवसर पर यह मेट्रो कार्ड मुफ्त में बांट रहा है। गौरतलब बात है कि मुफ्त मेट्रो कार्ड 26 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक ही फ्री में बांटे जाएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Free Metro Card - फोटो : Istock
नोएडा मेट्रो (NMRC) द्वारा दिए जा रहे मुफ्त मेट्रो कार्ड को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा डिजाइन किया गया है। अगर आप भी एनएमआरसी द्वारा दिए जा रहे मुफ्त मेट्रो कार्ड का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Free Metro Card - फोटो : Istock
एनएमआरसी द्वारा दिए जा रहे मुफ्त मेट्रो कार्ड को आप एक्वा लाइन के कुल 21 स्टेशनों पर ही पा सकते हैं। ऐसे में टिकट काउंटर पर भीड़ न हो। इसे देखते हुए टिकट वेंडिंग मशीन का लगाने का फैसला लिया गया है। 

Investment Tips: FD कराने पर यह बैंक दे रहा शानदार ब्याज दर, जानिए पूरी डिटेल्स

4 of 5
Free Metro Card - फोटो : Istock
यह कैंप भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर लगाया गया है। आप एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशन पर जाकर अपना मुफ्त मेट्रो कार्ड बनवा सकते हैं। मेट्रो कार्ड दिए जाने का यह कार्यक्रम कुल 10 दिनों का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Free Metro Card - फोटो : Istock
अगर आप भी मुफ्त मेट्रो कार्ड पाना चाहते हैं। ऐसे में आपके पास अब कुछ ही दिन बचे हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि टोकन की बजाए मेट्रो कार्ड से यात्रा करने पर किराया कम लगता है। 

UPI: अब आधार कार्ड से कर सकेंगे यूपीआई रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है तरीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें