New year 2025 travel: साल 2025 खत्म होने जा रहा है और नए साल 2026 को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल की शुरुआत को खास और यादगार बनाने के लिए अगर कपल्स किसी शांत, खूबसूरत और किफायती ट्रैवल डेस्टिनेशन घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। भारत में ऐसी कई लोकप्रिय और प्राकृतिक रूप से सुंदर जगहें हैं, जहां कम बजट में घूमकर आ सकते हैं।
उदयपुर की झीलें, सिक्किम की बर्फीली वादियां, केरल की हरियाली और हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली नए साल पर कपल्स के लिए परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन बन सकते हैं। इन जगहों पर होटल, होमस्टे और लोकल ट्रांसपोर्ट सबकुछ बजट में आसानी से मिल जाते हैं।