फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Bank Holiday: जनवरी महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरे महीनों की छुट्टियों की लिस्ट

Thu, 01 Jan 2026 06:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

January 2026 Bank Holiday: आज नए साल का पहला दिन है और अगर इस महीने यानी जनवरी में आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपके शहर के बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala
New Year 2026 Bank Holiday in January Full List: आज से नए साल की शुरुआत हो चुकी है यानी हम वर्ष 2026 में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में लोग नए साल में नई चीजों के साथ आगे बढ़ने की कामना करते हैं। जबकि, नया साल अपने साथ कई नई उम्मीदों और नए कामों को लेकर भी आता है।

उदहारण के लिए साल का पहला महीना है और हो सकता है आप इस पहले महीने में किसी न किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हो? अगर ऐसा है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जनवरी महीने में बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं और कब-कब खुलेंगे। खासतौर पर आपके शहर का बैंक और आपकी ब्रांच कब बंद रहने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं जनवरी महीने में रहने वाली बैंकों की छुट्टियों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए शनिवार-रविवाक के अवकाश कितने हैं
  • 4 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश होने के कारण पूरे देश के बैंकों का अवकाश रहने वाला है
  • 10 जनवरी 2026 - महीना का दूसरा शनिवार है और इसलिए बैंक बंद रहेंगे वो भी पूरे देश के
  • 11 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार की छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से पूरे देश के बैंकों में कामकाज नहीं होगा
  • 18 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 24 जनवरी 2026 - महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहन वाले हैं
  • 25 जनवरी 2026 - इस दिन रविवार का अवकाश होने की वजह से देश के सभी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे
विज्ञापन

3 of 6
जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
अब जानते हैं शहरों की बाकी छुट्टियों के बारे में:-
  • 1 जनवरी 2026 - नव वर्ष दिवस/गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
  • 2 जनवरी 2026 - नए साल का जश्न/मन्नम जयंती होने की वजह से आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 3 जनवरी 2026 - हजरत अली का जन्मदिन है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बैंक बंद रहेंगे

4 of 6
जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 12 जनवरी 2026 - स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होने की वजह से इस दिन कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 14 जनवरी 2026 - मकर संक्रांति/माघ बिहू इस दिन है, इसलिए अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

5 of 6
जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 15 जनवरी 2026 - उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंक बंद रहेंगे
  • 16 जनवरी 2026 - तिरुवल्लुवर दिवस की वजह से चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • 17 जनवरी 2026 - उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
  • 23 जनवरी 2026 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी की वजह से अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 26 जनवरी 2026 - गणतंत्र दिवस की वजह से देश के लगभग सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें