फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Bank Holiday: क्या आज नए साल के मौके पर बैंक खुले रहेंगे या बंद? जानें यहां

Thu, 01 Jan 2026 05:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल के मौके पर अगर आप जरूरी बैंकिंग काम करने जा रहे हैं, तो ऐसे में 1 जनवरी 2026 को किन राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी और कहां सामान्य कामकाज होगा, यह जानना जरूरी है।

विज्ञापन
1 of 5
New Year Bank Holiday - फोटो : Amar Ujala
आज देश नए साल 2026 के जश्न में डूबा है। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि 1 जनवरी 2026 के दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह जानकारी काफी महत्वपूर्ण होती है, जिन्हें बैंक से जुड़े जरूरी काम (जैसे कैश निकालना, चेक क्लियर कराना, ड्राफ्ट बनवाना आदि) करने होते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारत में बैंक छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होती हैं।

यह अलग-अलग राज्यों के त्योहारों के मुताबिक तय की जाती हैं। 1 जनवरी को नया साल होने के बावजूद पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। कई राज्यों में बैंक की छुट्टी रहेगी तो कई राज्यों में बैंक का सामान्य कार्यदिवस होता है। इस कारण आपको इस बारे में जानना जरूरी है कि किस राज्य में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
New Year Bank Holiday - फोटो : AdobeStock
भारतीय रिजर्व बैंक हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। इसी कैलेंडर के आधार पर राज्यों में बैंक की छुट्टियां तय की जाती हैं। 1 जनवरी 2026 को नए साल के मौके पर सभी जगह बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन कुछ ही शहरों में बैंक की छुट्टी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
New Year Bank Holiday - फोटो : Adobe Stock
1 जनवरी, 2026 को आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलॉन्ग में बैंक की छुट्टी रहेगी। वहीं बाकी जगहों पर बैंक खुले रहेंगे, वहां सामान्य कामकाज जारी रहेगा। आरबीआई की 2026 की लिस्ट की मानें तो देश के अलग अलग जगहों पर कुल 100 से ज्यादा दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। 

New Year 2026: नए साल पर पति-पत्नी यहां करें निवेश, दोनों को मिलेगी हर महीने कुल 10 हजार रुपये की पेंशन

4 of 5
New Year Bank Holiday - फोटो : Adobe Stock
अगर आप 1 जनवरी के दिन बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इस बारे में पता होना जरूरी है। इसके अलावा आप स्थानीय शाखा में फोन करके भी पता कर सकते हैं। अगर आपके पास पहले से इसकी जानकारी होगी तो इससे समय और परेशानी दोनों से आप बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Year Bank Holiday - फोटो : Adobe Stock
आज के डिजिटल दौर में बैंक बंद होने की स्थिति में भी ग्राहकों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। 1 जनवरी 2026 को अगर आपके क्षेत्र में बैंक बंद है तो इस स्थिति में आप मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग की मदद से कई बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। 

New Year 2026: नए साल पर यहां करें 5 हजार रुपये निवेश, बिटिया की पढ़ाई-शादी के लिए जुटा सकते हैं 50 लाख का फंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें