फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल के अवसर पर 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी 5 हजार रुपये की पेंशन

Tue, 19 Dec 2023 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
Atal Pension Yojana: नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप नए साल के अवसर पर किसी स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 7 रुपये की बचत करके पांच हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र सरकार की इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। भारत सरकार की यह स्कीम देशभर में काफी लोकप्रिय है। इस योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना में निवेश करके आप रिटायरमेंट के बाद की अपनी जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको बुढ़ापे में किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतें परेशान नहीं करेंगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
money new - फोटो : istock
इस स्कीम में वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 210 रुपये का निवेश अटल पेंशन योजना में करना है। 

Investment Schemes: बिटिया की शादी के लिए इकट्ठा करना चाहते हैं पैसे, तो जरूर करें इन स्कीम्स में निवेश
विज्ञापन

3 of 5
money new - फोटो : istock
वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर आवेदन करने के बाद आप अटल पेंशन योजना में 6 महीने तक निवेश नहीं करते हैं। ऐसे में आपके अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा। 

4 of 5
money new - फोटो : istock
अगर आप स्कीम में अपना आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर आसानी से अटल पेंशन योजना में खाता खुलवा सकते हैं। खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें