New Aadhaar App UIDAI: यूआईडीएआई ने अपना एक नया आधार एप लॉन्च किया है। यूआईडीएआई ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने पर यूजर्स का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा। आप इस एप्लीकेशन को एंड्रॉयड और Ios दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस एप का उद्देश्य लोगों को हर जगह आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी ले जाने की जरूरत को खत्म करना है। इस एप में आपको कई शानदार डाटा शेयरिंग और सिक्योरिटी फीचर्स भी मिल रहे हैं। आज हम आपको आधार कार्ड के इस नए एप के कुछ चुनिंदा फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।